फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शनिवार को घंटों छाया रहा घना कोहरा

विज्ञापन
विज्ञापन
शीत लहर और घने कोहरे से जनजीवन प्रभावित
विज्ञापन

नजीबाबाद। शीत लहर और घने कोहरे से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। सड़क और रेल यातायात पर कोहरे का प्रभाव पड़ रहा है। लंबी दूरी की ट्रेनें विलंब से चलने के कारण यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है।
नगर एवं आसपास के क्षेत्रों में सुबह से ही घना कोहरा छाने से हाइवे पर यातायात रेंगने को मजबूर हो गया। शीत लहर के चलते कोहरा इतना ज्यादा था कि हाइवे पर अनेक स्थानों पर पांच फीट से 10 फीट दूरी पर कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था। प्रात: सात बजे तक घना कोहरा छाया रहा। जिससे लंबी दूरी के वाहन काफी धीमी रफ्तार में चलने चलते रहे। कई वाहन चालकों ने हाइवे पर घंटों अपने वाहन कोहरा छंटने तक के लिए रोक दिए।
विज्ञापन

रेल यातायात पर भी घने कोहरे का प्रभाव पड़ रहा है। नजीबाबाद स्टेशन से गुजरने वाली कई ट्रेनें देहरादून स्टेशन पर रिमॉड्यूलेशन का काम चलने और कोहरे के कारण बंद रहीं। लंबी दूरी की चंद ट्रेनों का संचालन हो रहा है। कोहरे से ट्रेनें भी विलंब से चल रही हैं। ट्रेन चालकों को घने कोहरे में सिग्नल दिखाई न देने की स्थिति में स्टेशन से करीब 200 मीटर पहले पटरी पर क्लिप पटाखा रखकर चालकों को स्टेशन नजदीक आने के संकेत दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन नजीबाबाद पर नगरपालिका परिषद की ओर से एक स्थान पर अलाव जलाने की व्यवस्था की गई है। भयंकर शीत लहर के चलते अलाव व्यवस्था ऊंट के मुंह में जीरा साबित हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें