नगीना में नजीबाबाद मार्ग पर पड़ा गुलदार का शव।संवाद
नगीना। बुंदकी-नजीबाबाद मार्ग पर ग्राम सत्तारवाला व रमपुरा की नहर के पास एक गुलदार का शव पड़ा मिला। सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई तथा शव को अपने कब्जे में ले लिया। आशंका व्यक्त की जा रही है कि किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गुलदार की मौत हुई है।
वन रेंजर प्रदीप शर्मा ने बताया कि शुक्रवार की सुबह करीब 8:15 बजे उन्हें सूचना मिली कि नजीबाबाद रोड पर सड़क किनारे एक गुलदार मृत अवस्था में पड़ा है। सूचना मिलने के बाद वन विभाग के टीम मौके पर पहुंची तो पता चला कि अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गुलदार की मृत्यु हुई है। माना जा रहा है कि गुलदार के शरीर पर कहीं गुम चोट लगी है।
उनका कहना है कि सूचना मिलने के बाद एसडीओ अंशुमान मित्तल भी मौके पर पहुंचे तथा आवश्यक जानकारी ली। उनका कहना है कि गुलदार के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है तभी मृत्यु के सही कारणों का पता चल सकेगा। उनका कहना कि मृतक मादा गुलदार की आयु करीब ढाई वर्ष महसूस हो रही हैं।