कुत्ते को चारा बनाकर लगाया गया था पिंजरा
ग्रामीणों की मांग पर वन विभाग ने गांव के पास रजवाहे के निकट सुभाष के घर के पास खेत में पिंजरा लगाया। गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरे में एक कुत्ते को चारे के रूप में बांधा गया था। रात के दौरान शिकार के लालच में गुलदार पिंजरे में घुस गया और उसमें कैद हो गया। शनिवार सुबह किसानों ने उसे पिंजरे में बंद देखा और तुरंत इसकी सूचना वन विभाग को दी।
वन विभाग की टीम ने सुरक्षित पकड़ा
सूचना मिलने पर डिप्टी रेंजर नितेश कुमार के नेतृत्व में वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम में जोनी, मनोज, अमित, रुकमेश और अजय सहित अन्य कर्मचारी शामिल रहे। आवश्यक कार्रवाई के बाद गुलदार को सुरक्षित रेंज कार्यालय ले जाया गया, जहां आगे की प्रक्रिया की जा रही है।