फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: एक महीना पहले लगाए पिंजरे में फंसा गुलदार

विज्ञापन
विज्ञापन
शेरकोट/हरेवली (बिजनौर)। शहजादपुर-महमदाबाद मार्ग पर एक पोल्ट्री फार्म के समीप एक माह पहले लगाए गए पिंजरे में सोमवार देर रात एक नर गुलदार कैद हो गया है।
विज्ञापन

शहजादपुर में गुलदार का आतंक था। ग्रामीणों की शिकायत पर वन विभाग ने एक माह पहले शहजादपुर-महमदाबाद रोड पर स्थित पोल्ट्री फार्म के समीप पिंजरा लगाया था। इस पिंजरे में सोमवार की रात एक नर गुलदार फंस गया। गुलदार की आयु करीब पांच साल आंकी गई है। मंगलवार सुबह सूचना पर पहुंचे वन क्षेत्राधिकारी प्रदीप शर्मा, वन दरोगा सुनील राजोरा ने पिंजरे को कब्जे में लिया। उधर वन क्षेत्राधिकारी प्रदीप शर्मा का कहना है कि गुलदार को उच्चाधिकारियों के आदेश पर पीली डैम में पास फैले वनों में छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें