फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: मुर्गे के लालच में पिंजरे में फंसा गुलदार

विज्ञापन
बढ़ापुर क्षेत्र के ग्राम चौहड़वाला उर्फ सहारावाला में पिंजरे में कैद गुलदार। स्राेत वन विभाग
विज्ञापन
बढ़ापुर। खादर क्षेत्र के ग्राम चौहड़वाला उर्फ सहारावाला में लगभग एक महीने पहले लगाए गए पिंजरे में एक नर गुलदार कैद हो गया। पिंजरे में मुर्गा रखा गया था, जिसके लालच में गुलदार पिंजरे में फंस गया।
विज्ञापन

वन विभाग के अनुसार ग्राम चौहड़वाला उर्फ सहारावाला में अप्रैल माह से एक गुलदार लगातार दिखाई दे रहा था, जो पशुओं पर हमला भी कर रहा था। गुलदार से ग्रामीण खौफजदा थे। उनकी शिकायत पर साहूवाला वन रेंज की ओर से गांव के पास ही एक प्लाट में गुलदार को पकड़ने के लिए 30 अप्रैल को पिंजरा लगाया गया था। पिंजरे में एक मुर्गा रखा गया था। बुधवार की सुबह जब ग्रामीण खेतों की ओर गए तो उन्हें पिंजरे में गुलदार दहाड़ता हुआ मिला। ग्रामीणों ने गुलदार कैद होने की सूचना वन कर्मियों को दी। इस दौरान गुलदार को देखने के लिए सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। वन विभाग की टीम गुलदार को रेस्क्यू कर साहूवाला वन रेंज कार्यालय ले आई और पशु चिकित्सक टीम से गुलदार का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया। वन विभाग के अनुसार गुलदार की अनुमानित आयु करीब साढ़े तीन वर्ष है। फिलहाल पिंजरे में बंद गुलदार को साहूवाला रेंज कार्यालय में रखा गया है।म
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें