फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: मुरलीवाला में सड़क पर दौड़ता दिखा गुलदार

Wed, 12 Nov 2025 11:27 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
कादराबाद। गांव मुरलीवाला के ग्रामीणों को बुधवार की सुबह मुख्य मार्ग पर गुलदार दौड़ता दिखाई दिया जो बाद में खेतों में जा घुसा। ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों से पिंजरा लगाने की मांग की है।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने गुलदार के पगचिह्न भी देखे। इस पर ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी। सरदार कुलदीप सिंह, परवीन सिंह, ओमबीर सिंह राठी, सचिन मसंद, सचिन मसंद, सरदार जसपाल सिंह आदि ने बताया कि करीब एक माह पूर्व दो शावकों के साथ दो गुलदार गांव के पास खेत में देखे गए थे। सूचना पर वन कर्मियों ने गांव में पिंजरा लगाया था, जिसमें एक गुलदार कैद भी हो गया था। इसके बाद से लगातार गुलदार खेतों सहित गांव के आसपास देखे जा रहे हैं। इससे ग्रामीणों में भय का माहौल है। वन दरोगा सुनील राजौरा ने ग्रामीणों से सतर्कता बरतने को कहा है। बताया कि गश्त बढ़ाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें