फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: गुलदार ने गोवंश को बनाया निवाला, देखते रहे वनकर्मी

Fri, 05 Sep 2025 11:51 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
मंडावली के रामदावाली के जंगलों में लगाया गया पिंजरा। संवाद
विज्ञापन
मंडावली (बिजनौर)। गांव सबलगढ़ मंडय्यो में बृहस्पतिवार को गुलदार ने एक बछड़े को निवाला बना लिया। गश्त कर रहे वन कर्मी देखते रहे। शोर मचाने पर गुलदार बछड़े को छोड़कर जंगल में भाग गया।
विज्ञापन

गांव रामदासवाली, सबलगढ़, मंडय्यो क्षेत्र एक किलोमीटर के दायरे में आते हैं। यहां पिछले चार दिन में गुलदार के कई हमले हो चुके हैं। गुलदार की आबादी क्षेत्र में दस्तक से ग्रामीण भयभीत हैं। गांव रामदासवाली में सोमवार को डालचंद के आठ वर्षीय पुत्र कनिष्क की गुलदार के हमले से मौत हो गई थी। मंगलवार की रात गुलदार ने दो कुत्तों पर हमला कर निवाला बना लिया। सबलगढ़ मंडय्यो में बुधवार की रात मोहम्मद छुने के एक बकरे पर गुलदार ने हमला कर उसे घायल कर दिया।
बृहस्पतिवार की रात मो. फुरकान के घर बंधे गोवंश पर गुलदार ने हमला कर दिया। गुलदार ने जब गोवंश पर हमला किया तब कुछ ग्रामीण गश्त कर रही वन विभाग की टीम के साथ थे। वन विभाग के दरोगा योगेंद्र सिंह, सिद्धार्थ के शोर मचाने पर गुलदार गोवंश को छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन

उधर, राजगढ़ वन रेंज अधिकारी बृजेंद्र सिंह टीम के साथ शुक्रवार को गांव पहुंचे। उन्होंने बताया कि रामदासवाली में दो और मंडय्यो में एक पिंजरा लगाया गया है। वन टीम लगातार गश्त कर रही है, जल्द ही गुलदार पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें