फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: कंडरावाली गांव में गुलदार ने बालिका को मार डाला

Fri, 05 Sep 2025 11:49 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
नगीना देहात थाना क्षेत्र के गांव कंडरावाली में गुलदार के हमने बालिका की मौत के बाद मौके पर जमा
विज्ञापन
नजीबाबाद। नगीना देहात थाना क्षेत्र के गांव कंडरावाली में शुक्रवार की देर शाम गुलदार ने 12 वर्षीय बालिका गुड़िया को मार डाला। गुलदार बालिका को डेरे से खींचकर गन्ने के खेत में ले गया।
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी निवासी प्रेम सिंह अपने परिवार के साथ कई वर्षों से गांव कंडरावाली में रहकर खेती मजदूरी कर रहे हैं। शुक्रवार देर शाम वह अपने परिवार के साथ डेरे पर था। प्रेम सिंह की 12 वर्ष की पुत्री गुड़िया किसी कार्य से डेरे से बाहर निकली।
इसी दौरान घात लगाए बैठे गुलदार ने गुड़िया पर हमला कर दिया। गुलदार गुड़िया को खींचकर गन्ने के खेत में ले गया। शोर सुनकर शोर मचाते हुए जब तक परिवार मौके पर पहुंचा, गुलदार भाग गया था और गुड़िया की माैके पर ही मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर सीओ अंजनी कुमार चतुर्वेदी और रेंजर सचिन शर्मा, टीम के साथ मौके पर पहुंचे। बालिका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
उधर, मंडावली थाना क्षेत्र के गांव रामदासवाली में गुलदार ने सोमवार की देर शाम आठ वर्षीय कनिष्क पर हमला कर मार डाला था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें