फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: पेड़ पर चढ़े गुलदार ने बाइक पर लगाई छलांग, महिला घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
किरतपुर। नहटौर रोड पर स्थित आरके इंटरनेशनल स्कूल के पास पेड़ पर बैठे गुलदार ने चलती बाइक पर छलांग लगा दी। गुलदार के हमले में बाइक पर पीछे बैठी महिला सरसा देवी (50) पत्नी सुरेंद्र सिंह निवासी गांव मौजीपुर धर्मा घायल हो गईं।
विज्ञापन

घटना शुक्रवार रात करीब आठ बजे की है। सुरेंद्र अपनी पत्नी सरसा देवी के साथ बाइक से किरतपुर से अपने घर लौट रहे थे। नहटौर रोड पर आरके इंटरनेशनल स्कूल के पास पहुंचे तभी सड़क किनारे एक पेड़ बैठे गुलदार ने उनकी बाइक पर छलांग लगा दी। गुलदार के हमले में सरसा देवी घायल हो गईं। दंपती के शोर मचाने पर आसपास से गुजर रहे राहगीर मौके पर एकत्र हो गए। भीड़ देखकर गुलदार जंगल में भाग गया। राहगीरों ने घायल सरसा देवी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र किरतपुर में भर्ती कराया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया। चिकित्सकों के अनुसार महिला को हल्की चोटें आईं हैं और उनकी हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें