फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: धीमारेहड़ी में पिंजरे में कैद हुआ गुलदार

Sun, 05 Oct 2025 12:19 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
नगीना के ग्राम धीमारेहड़ी के जंगल में पिंजरे में कैद गुलदार। स्रोत वन विभाग - फोटो : udhampur news
विज्ञापन
नगीना। ग्राम धीमारेहड़ी में करीब दो साल का गुलदार पिंजरे में कैद हो गया। वन विभाग के कर्मचारियों ने गुलदार को कब्जे में लेकर उसे चिड़ियाघर में छुड़वाने की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

वन रेंजर प्रदीप शर्मा ने बताया कि क्षेत्र के ग्राम धीमारेहड़ी में पिछले दिनों गुलदार दिखाई देने पर पिंजरा लगाया गया था। शनिवार को सुबह करीब छह बजे पिंजरे में गुलदार के कैद होने की सूचना मिली। वन दरोगा धर्मेंद्र सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए।
उन्होंने बताया पकड़े गए (नर) गुलदार की उम्र करीब दो वर्ष है। उच्च अधिकारियों के आदेश मिलने के बाद गुलदार को चिड़ियाघर या जंगल में भेज दिया जाएगा। गुलदार की नाक पर घाव हुआ दिखाई दिया। बताया गया कि पिंजरे पर झपटने से नाक पर घाव हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें