फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: गांव सीतावाली में छह दिन बाद गुलदार पिंजरे में कैद

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडावली/नजीबाबाद। गांव सीतावाली में आतंक मचा रहा गुलदार आखिरकार छह दिन बाद वन विभाग के पिंजरे में कैद हो गया। वन विभाग ने मंगलवार की शाम गांव के नजदीक पिंजरा लगाया था। वन विभाग कर्मचारी ने रेस्क्यू कर गुलदार को पिंजरे समेत अपने साथ ले गए। पिंजरे में कैद गुलदार मादा है और वनकर्मियों के अनुसार उसकी उम्र करीब तीन वर्ष है।
विज्ञापन

साहनपुर वन रेंज के नजदीक गांव सीतावाली बसा है। पिछले छह दिन में गुलदार पशुपालक यादराम सिंह की तीन बकरियों को उठा ले गए। गुलदार के आतंक से ग्रामीणों ने वन विभाग से गांव में पिंजरा लगाने की मांग की। वन विभाग की टीम ने मंगलवार की शाम गांव के नजदीक पिंजरा लगा दिया। बुधवार की तड़के जब ग्रामीण वहां पहुंचे तो गुलदार को पिंजरे में कैद देखकर दंग रह गए। सूचना पर वन दरोगा मोहित कुमार, सार्थक चौकीदार पूरन सिंह, मानसिंह आदि वन विभाग टीम के साथ गांव पहुंचे। वन कर्मचारी रेस्क्यू कर गुलदार को पिंजरे समेत अपने साथ सुरक्षित स्थान पर ले गए।
ग्रामीणों मुनेश कुमार, मनोज कुमार, धर्मेंद्र, बलवीर आदि ने बताया कि गुलदार पिंजरे में तो कैद हो गया लेकिन गांव के आसपास अन्य और गुलदार भी मंडरा रहे हैं। वन विभाग पिंजरे समेत गुलदार को ले गया, लेकिन गांव में दूसरा पिंजरा नहीं लगाया गया है, जिससे गुलदार का खतरा मंडरा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर साहन वन विभाग की चौकी इंचार्ज मोहित कुमार ने बताया कि पिंजरा खाली होकर वापस आएगा तो दोबारा गांव के पास लगाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें