फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: गुलदार ने गन्ना छिलाई कर रही महिला पर किया हमला

विज्ञापन
कादराबाद गुलदार के हमले में घायल महिला। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कादराबाद। सोमवार की सुबह गांव हिदायतपुर निवासी मोमिना खातून (50) पत्नी मोहम्मद सुक्खे पर गुलदार ने हमला कर घायल कर दिया। साथी महिलाओं ने गन्ने से वार कर गुलदार को भगाया।
मोमिना गांव की अन्य महिलाओं के साथ गांव से तीन किमी दूर मुरलीवाला फार्म जीवन सिंह के खेत में गन्ना छीलने गई थी। गन्ना छिलाई करते करते समय खेत से निकले गुलदार ने महिला पर हमला कर दिया। शोर सुनकर काम कर रही महिला मिंद्रो बाई, शरण जीत, मनजीत कौर ने शोर मचाते हुए गुलदार पर गन्ने से वार किए। इस पर गुलदार भागने लगे। ग्रामीण राजू, जसपाल तथा प्रवीण ने हिम्मत दिखाते हुए गुलदार को दबोचना चाहा लेकिन वह निकल भागा। महिला की गर्दन पर जख्म के निशान हैं। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया है। रेंजर प्रदीप शर्मा ने बताया कि महिला को नियमानुसार मुआवजा दिलाया जाएगा। घटना स्थल के आसपास पिंजरा लगाकर गुलदार को पकड़ने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- रेफर करने के दो घंटे बाद पहुंची एंबुलेंस
अफजलगढ़। गुलदार के हमले में घायल महिला को सीएचसी से हायर सेंटर रेफर किया गया। करीब दो बाद भी एंबुलेंस नहीं मिली। इससे महिला के परिजनों व ग्रामीणों ने आक्रोश जताया। करीब दो घंटे के बाद एंबुलेंस आने पर महिला को हायर सेंटर ले जाया गया। ग्रामीणों का कहना है कि ऐसा पहली बार नहीं है। अक्सर गंभीर रोगियों को समय पर एंबुलेंस उपलब्ध नहीं हो पाती है।

कादराबाद गुलदार के हमले में घायल महिला। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें