फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: गुलदार ने बालक पर हमला कर किया घायल, दहशत

Mon, 24 Feb 2025 12:02 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
नहटौर। ग्राम अमीनाबाद निवासी सुदेश रविवार की सुबह परिवार सहित जंगल में गन्ना छीलने के लिए गया था। उसका नौ वर्षीय पुत्र रोहन भी उनके साथ चला गया। इस दौरान रोहन पास में ही गांगन नदी के किनारे खड़ी झरबेरियों पास चला गया।
विज्ञापन

वहीं पर झाड़ियों में से निकलकर गुलदार ने उस पर हमला कर दिया। रोहन की चीख पुकार सुनकर परिजनों ने शोर मचाकर गुलदार को भगाया। घटना में रोहन बुरी तरह घायल हो गया। परिजनों ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
घटना से ग्रामीणों में दहशत है। उधर, सूचना पर रेंजर गोविंदराम गंगवार के नेतृत्व में गांव पहुंची टीम ने पर संबंध में जानकारी ली। उन्होंने पिंजरा लगवाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें