नगीना तहसील परिसर में एसडीएम के स्थानांतरण की मांग को लेकर धरने पर पर प्रदर्शन करते लेखपाल। संव
नगीना। नगीना तहसील में एस̥डीएम का विरोध कर धरने पर डटे लेखपालों ने 16 सितंबर से हड़ताल पर जाने का अल्टीमेटम दिया है।
एसडीएम नितिन कुमार ने बृहस्पतिवार को लेखपाल संघ के जिला मंत्री अमित मिश्रा, तहसील अध्यक्ष सत्यवीर सिंह और तहसील मंत्री जयपाल सिंह को निलंबित कर दिया था। निलंबन का आदेश जारी होते ही शुक्रवार को नगीना तहसील के लेखपालों ने धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया था। उनकी मांग है कि जब तक एसडीएम का स्थानांतरण नहीं होगा तब तक वे कोई काम नहीं करेंगे।
जिला मंत्री अमित मिश्रा ने बताया कि जनपद की अन्य चारों तहसीलों से भी लेखपाल संघ का उनको समर्थन मिल चुका है, यदि 15 सितंबर तक उनकी मांग नहीं मानी गई तो जिले भर के सभी लेखपाल उनकी मांग के समर्थन में हड़ताल पर चले जाएंगे। इस दौरान तहसील अध्यक्ष सत्यवीर सिंह, तहसील मंत्री जयपाल सिंह, अवधेश चौहान, धर्मेंद्र कुमार, दीपक कुमार, दिनेश कुमार, सौरभ चौहान, विजय प्रताप, ललित जोशी मौजूद रहे।
n ठप हुआ कामकाज : लेखपाल धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। जिनकी वजह से सरकारी कामकाज ठप हो गया है। प्रमाण पत्रों से संबंधित काम भी नहीं हो पा रहे हैं। इसके अलावा फार्मर आईडी का भी काम बंद है।