फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक ने पुलिस की कार्रवाई को बताया गलत

विज्ञापन
विज्ञापन
विधायक ने पुलिस की कार्रवाई को बताया गलत
विज्ञापन

नगीना(बिजनौर)। नगीना से सपा विधायक मनोज पारस ने जिले में सीएए के विरोध में हुए उपद्रव के बाद पुलिस की कार्रवाई को गलत बताया है। विधायक ने सपा कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा लिखे गए मुकदमों को झूठा करार देते हुए सरकार से उन्हें वापस लेने की मांग भी की है।
विज्ञापन

लखनऊ से मोबाइल फोन पर विधायक मनोज पारस ने बताया की बीते 20 दिसंबर को नगीना, नहटौर, बिजनौर सहित जनपद के कई नगरों में नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया था। इस विरोध प्रदर्शन के बाद पुलिस ने नगीना में 83 नामजद, 100 अज्ञात के खिलाफ, कस्बा किरतपुर में 17 नामजद, 60 अज्ञात, कस्बा नहटौर में 35 नामजद, 500 अज्ञात, कस्बा बिजनौर में 18 नामजद, 200 लोगों को अज्ञात, कस्बा जलालाबाद में 10 नामजद, 100 अज्ञात, कस्बा धामपुर में तीन लोगों को नामजद, 145 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा लिखा गया था। उन्होंने विधानसभा में बिजनौर जनपद के इस मुद्दे को रखा। इस मामले में निष्पक्ष जांच कराए जाने की मांग की। उन्होंने इस मामले में समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं पर दर्ज किए गए मुकदमों को वापस किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें