फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक ने कराई गर्भवती महिलाओं की गोद भराई

विज्ञापन
नहटौर में ब्लॉक सभागार में गर्भवती महिलाओं की गोद भराई करते विधायक ओमकुमार। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
विधायक ने कराई गर्भवती महिलाओं की गोद भराई
विज्ञापन

बिजनौर, नहटौर। महिला बाल विकास एवं पोषाहार के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में गर्भवती महिलाओं की गोद भराई कराई गई। इस अवसर पर विधायक ओमकुमार ने क्षेत्र की सभी महिलाओं को केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

शुक्रवार को ब्लॉक के सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक ओमकुमार ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की गई। विधायक ने कहा कि आंगनबाड़ी एवं आशा कार्यकर्ता पर कल के भविष्य की जिम्मेदारी है। जब मां और बच्चा स्वस्थ होंगे तो देश उन्नति करेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की योजनाएं आम जनता के लिए संचालित की जा रही हैं। गर्भवती महिलाओं को पोषाहार से भरी टोकरियां भेंट की गईं। इंचार्ज सीडीपीओ शोभा रानी की अध्यक्षता एवं शशि देवी के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में विभाग कार्यवाह मूलचंद त्यागी, सुपरवाइजर विनोद देवी, शशि, प्रभा, ममता, कविता, नाहिद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें