बिजनौर। युवा स्पर्श अहलावत ने एमबीए करने के बाद अच्छे पैकेज की नौकरी करने के बजाय अपना खुद का व्यवसाय शुरू किया। दीपावली पर उपहार के लिए लड्डू कैंडल, मोदक कैंडल, उरुली कैंडल और मिट्टी के दीए तैयार कर रहे हैं। इनकी बिक्री के लिए स्पर्श ने लोकल बाजार के साथ ऑनलाइन बाजार को चुना।
बिजनौर शहर के मोहल्ला शक्ति नगर, रिंग रोड निवासी स्पर्श पुत्र संजीव अहलावत ने बताया कि एमबीए की पढ़ाई कर एनसीआर में प्लेसमेंट मिल गया था, लेकिन उसने नौकरी के स्थान अपना कारोबार शुरू करने ठान ली। प्रधानमंत्री के स्वदेशी अपनाने की बात से प्रेरणा मिली। अर्लिविया एसेंशियल्स नाम से कंपनी का पंजीकरण कराया। बताया कि अभी उन्हें नेपाल, देहरादून, हैदराबाद से ऑनलाइन कैंडल, दीयो के ऑडर मिले हैं। बताया कि उनके इस सफर में बहन झलक ने साहस बढ़ाया। वह स्वावलंबी बनकर अन्य युवाओं को रोजगार के अवसर खोलेंगे।
घर पर तैयार कर रहे यह उत्पाद
लड्डू कैंडल, मोदक कैंडल, उरुली कैंडल, मिट्टी दिया कैंडल, मिट्टी दिया विद फ्लावर कैंडल
-भविष्य में तैयार करेंगे यह प्रोड्टस
स्पर्श ने बताया कि वह भविष्य में जार कैंडल, पिलर कैंडल, बबल कैंडल, फ्लोटिंग कैंडल, फूल कैंडल तैयार करेंगे।
-उनके उत्पादों की विशेषताएं
-उरुली कैंडल : ये मोम से बनाए गए दीये हैं, जो देखने में लड्डू जैसे लगते हैं और बाजार में इनकी मांग बढ़ रही है।
-लड्डू कैंडल और मोदक कैंडल : यह घर पर बनाए जा रहे हैं और विभिन्न कलर, डिजाइन होने के आकर्षक हैं।
युवा स्पर्श की यह पहल हर युवा के लिए प्रेरणा का स्रोत है। जो अपना खुद का व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देना चाहते हैं।
-अमित कुमार उपायुक्त जिला उद्योग