फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा की ओर से खेलो इंडिया में खेला लवी

विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा की ओर से खेलो इंडिया में खेला लवी
विज्ञापन

कोतवाली देहात। क्षेत्र के गांव रहमापुर निवासी लवी कुमार ने वॉलीबाल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए हरियाणा राज्य की टीम में अपना स्थान बनाया है। गांव रहमापुर निवासी मांगेराम सिंह का पुत्र लवी कुमार वॉलीबाल का खिलाड़ी है। लवी वर्तमान में हरियाणा में कुरुक्षेत्र में रहकर पढ़ाई कर रहा है, साथ ही वह वॉलीबाल खेलता है। अप्रैल में हरियाणा के करनाल में होने वाली खेलो इंडिया चैंपियनशिप के लिए हरियाणा की टीम में लवी कुमार को भी चुना गया है।
विज्ञापन

लवी कुमार इससे पहले भी हरियाणा टीम का हिस्सा रह चुका है। गत वर्ष कोलकाता में आयोजित राष्ट्रीय चैंपियनशिप में हरियाणा की टीम ने कांस्य पदक प्राप्त किया था। लवी कुमार ने पूरी चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन किया था। उसने बताया कि अगले माह पंचकूला में हरियाणा टीम का कैंप लगेगा, जिसमें वह प्रतिभाग करेगा। उसके बाद देश की आठ सर्वश्रेष्ठ टीमों के बीच मुकाबला होगा। लवी अपनी सफलता का श्रेय स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के कोच राहुल सांगवान और बिजनौर नेहरू स्टेडियम के कोच अजित तोमर को देते हैं। वह अपनी सफलता के पीछे पिता मांगेराम तथा माता सर्वेश देवी का भी विशेष योगदान मानते हैं। वह अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर भारतीय टीम में स्थान बनाना चाहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें