बिजनौर से एसी बस सेवा का शुभारंभ
धामपुर। प्रदेश के परिवहन राज्यमंत्री अशोक कटारिया ने सोमवार को हरी झंडी दिखाकर दिल्ली तक के लिए चलने वाली एसी बस का शुभारंभ किया। राज्यमंत्री ने धामपुर रोडवेज डिपो की भी कायाकल्प होगी। बिजनौर में भी मेडिकल की स्थापना के लिए सीएम की ओर से मंजूरी मिल गई है। जिस पर जल्द काम धरातल पर होता नजर आने लगेगा।
धामपुर रोडवेज डिपो पर एसी बस का शुभारंभ करने से पहले मंत्री ने निगम की ओर से आयोजित कार्यक्रम में कहा कि यहां से दिल्ली तक जाने के लिए आरामदायक बसों की कमी थी। 72 साल के बाद यहां से दिल्ली के लिए पहली बार एसी बस सेवा शुरू हुई है। मंत्री ने कहा कि धामपुर डिपो का कायाकल्प होगा। इसके लिए निगम के अधिकारियों को आदेशित कर दिया गया है। विधायक अशोक राणा ने मंत्री से शेरकोट और स्योहारा में निगम स्टेशन बनाने का प्रस्ताव रखा। पूर्व सांसद डा. यशवंत सिंह ने कहा कि इस बस की यहां पर बहुत जरूरत थी। पूर्व सांसद ने मंत्री से जिले के बड़े जरूरत वाले कस्बों से एक-एक एसी बस को चलवाने का प्रस्ताव रखा। इस मौके पर आरएम एके शर्मा, पालिकाध्यक्ष राजू गुप्ता, प्रमोद राठी, महेंद्र धनौरिया, आरटीओ मुरादाबाद आर आर सोनी, कमल गुप्ता, एआरएम एलके त्रिवेदी, एआरएम चांदपुर एके त्रिवेदी, संचालन सत्यराज ने किया।