फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धमपुर चीनी मिल ने गन्ना क्रय केंद्रों को लगवाने का काम शुरू किया, 50 कांटे लगे

विज्ञापन
विज्ञापन
चीनी मिल के गन्ना क्रय केंद्र लगने शुरू
विज्ञापन

धामपुर। चीनी मिल धामपुर ने गन्ना क्रय केंद्रों को लगाने का काम शुरू कर दिया है। दो दिन के भीतर अब तक 206 क्रय केंद्रों में से 50 सेंटर लग चुके है। 15 अक्तूबर तक सभी सेंटर लगाए जाएंगे। चीनी मिल के महाप्रबंधक (गन्ना) आजाद सिंह ने बताया कि मिल क्षेत्र में एक मेगा सेंटर लगना है। मेगा सेंटर कहां लगेगा, इस पर अध्ययन चल रहा है। एक दो दिन में फाइनल होने के बाद मेगा सेंटर लगाने का काम शुरू कर दिया जाएगा। मेगा सेंटर पर भी चीनी मिल गेट की तरह से 24 घंटे तौल होगी। मेगा सेंटर के आसपास के करीब छह सेंटरों के किसानों को जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन

धामपुर चीनी मिल के अधिकारियों की ओर से एक नंवबर से चीनी मिल को चालू कराने की तैयारी है। चार अक्तूबर से गन्ना क्रय केंद्रों को लगाने का काम शुरू किया है। चीनी मिल के गन्ना जीएम का कहना है कि दिक्कत मेगा सेंटर को लगवाने में आ रही है। वैसे तो इस मेगा सेंटर को अपने गन्ना जोन में लगवाने को किसान और किसान नेताओं की तरफ से प्रस्ताव मिले हैं। चीनी मिल के अधिकारी इन प्रस्तावों पर काम कर रहे है। अध्ययन यह किया जा रहा है कि मेगा सेंटर के लगने से किस जोन के किसानों को अधिकतम लाभ मिल सकेगा। चीनी मिल के सूत्रों ने बताया कि मिल की ओर से मेगा सेंटर को फीना गांव में स्थापित करने का प्रयास किया जा रहा है। क्योंकि फीना सर्किल से अधिकांश किसानों को धामपुर मिल गेट पर गन्ना लाने में दिक्कत होती है। फीना सर्किल की धामपुर से दूरी भी करीब 40 किमी है। वैसे तो मौरना, हबीबवाला, नहटौर आदि के किसान भी इस मेगा सेंटर को अपने क्षेत्र में खींच कर लगवाने की जुगत में लगे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें