फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करमसखेड़ी में चले लाठी डंडे, 19 पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
करमसखेड़ी में चले लाठी डंडे, 19 पर रिपोर्ट
विज्ञापन

नजीबाबाद। गांव करमसखेड़ी में चुनावी रंजिश के चलते प्रत्याशियों और उनके समर्थकों में जमकर लाठी लंडे चले। मामले में पीड़ितों की ओर से नजीबाबाद पुलिस को दी गई तीन तहरीर के आधार पर 19 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
करमसखेड़ी निवासी शमशाद ने बताया कि चुनावी रंजिश के चलते सैफ, अतीक उर्फ काले, असद, तफसरी, दिलशाद, फैज, रईस, खुर्शीद ने दो मई को शाम पांच बजे लाठी डंडे के साथ उनके घर पर हमला बोल दिया। उन्होंने गाली गलौज के साथ मारपीट भी की। शोर सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और बचाव कराया। शामशाद ने घटना के संबंध में पुलिस को नौ लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, दूसरे पक्ष के अतीक ने पुलिस को तहरीर देकर फरमान, शाहनवाज, शमशाद, परवेज, रियासत, नजाकत पर चुनावी रंजिश के चलते उनके घर मेें घुसकर लाठी डंडों से पीटने का आरोप लगाया है। इकबाल ने भी चुनावी रंजिश के चलते शकील, शमीम, अजीम, सलमान पर गांव के घेरकर उनके साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें