फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण पर चला प्रशासन का चाबुक

Wed, 03 Feb 2016 11:44 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। दो बार चेतावनी मिलने के बाद भी नाले और सड़क पर से अतिक्रमण न हटाने वालों पर बुधवार को आखिर प्रशासन का चाबुक चल ही गया। प्रशासन ने नाले और सड़कों पर से कच्चे अतिक्रमण को जेसीबी से ध्वस्त कराया। टैक्सी में चलने वाली गाड़ियों के भी चालान किए गए।
विज्ञापन


बुधवार को तहसील दिवस समाप्त होते ही एसडीएम अजय तिवारी ने फोर्स के साथ नगर पालिका कार्यालय के पास से ही अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू कराया। पालिका कर्मचारी व पुलिसकर्मी बस स्टैंड के पास अवैध रूप से बने टैक्सी स्टैंड पर गाड़ियों के आगे खड़े हो गए।

एआरटीओ प्रवर्तन रमेश चौबे ने 20 वाहनों का चालान किया। पालिका कर्मचारियों ने सड़क पर या नाले पर खड़े खोखे, दुकान से बाहर निकली टीन शेड जेसीबी से ध्वस्त कर मलबा जब्त किया। अभियान अंबेडकर छात्रावास, रोडवेज चौराहे होते मुख्य डाकघर पर खत्म हुआ।
विज्ञापन


दुकानों की चेकिंग कर पॉलिथीन का पता किया। चार दुकानों में चेकिंग में पॉलिथीन मिलने पर जब्त किया। दुकानदारों पर अर्थदंड लगाया जाएगा।

जिला प्रशासन का अभियान चलेगा
एसडीएम अजय तिवारी के मुताबिक अतिक्रमण के खिलाफ जिला प्रशासन का अभियान रोज ही चलाने का प्रयास रहेगा।

जिन दुकानदारों को पक्के अतिक्रमण का 15 दिन का नोटिस दिया गया है, कार्रवाई नहीं होने पर 16वें दिन अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा जनपद में पॉलिथीन रखने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

अवैध होर्डिंग्स भी हटाए
प्रशासन का डंडा अवैध लगे होर्डिंग्स पर भी चला। उन्हें जेसीबी से हटाया। चाहे किसी स्कूल का होर्डिंग हो या राजनीतिक हस्ती का।

300 रजिस्ट्रेशन हुए
पालिका प्रशासन द्वारा नजीबाबाद रोड, मंडावर रोड, बैराज रोड, शुगर मिल रोड को वेंडिंग एरिया घोषित किया गया है। अपना रजिस्ट्रेशन पालिका में कराने के बाद ठेले वाले यहां पर अपने ठेले लगा सकते हैं। अभी तक करीब 300 ठेले वालों ने अपना रजिस्ट्रेशन करा लिया है।

व्यापारियों में मची खलबली
अतिक्रमण हटाने के दौरान व्यापारियों में खलबली मची रही। फल का ठेला लगाने वाले काफी लोग अपने ठेके लेकर भाग गए। ढाबे वालों ने भी अपनी भट्टी आदि सामान अंदर रख लिया। कई दुकानदारों ने अपनी दुकान के आगे लगी टीन शेड खुद ही खोल ली।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें