90 बीघा चारागाह की भूमि कब्जा मुक्त कराई
नहटौर। राजस्व विभाग की टीम ने गांव तुराबनगर व महमूदपुर बुजुर्ग में चारागाह की करीब 90 बीघे भूमि को कब्जा मुक्त कराते हुए ग्राम पंचायत की सुपुर्दगी में दिया है। अब ग्राम पंचायत तुराबनगर में गऊशाला बनाकर महमूदपुर बुजुर्ग की भूमि पर चारा उगाएंगी।
नहटौर ब्लॉक के गांव तुराबनगर व महमूदपुर बुजुर्ग में राजस्व विभाग के नायब तहसीलदार परमानंद श्रीवास्तव, कानूनगो विनोद कुमार, बीडीओ नहटौर ज्योति सिंह, एडीओ सुशील कुमार, हल्का लेखपाल हिमांचल यादव, ब्रह्म सिंह रवि, अतुल कुमार पहुंचे। बताया जाता है कि गांव तुराबनगर में करीब 37 बीघे व महमूदपुर बुजुर्ग में 53 बीघे चारागाह की भूमि पर ट्रैक्टर चलाकर कब्जा मुक्त कराया गया। उक्त भूमि ग्राम पंचायत की सुपुर्दगी में दी गई है। बीडीओ ज्योति सिंह ने बताया कि गांव तुराबनगर में गऊशाला बनाया जाना प्रस्तावित है। इस भूमि पर गऊशाला बनाकर महमूदपुर बुजुर्ग की भूमि चारा उगाने के काम में लाई जाएगी। संवाद