फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोस्टर एवं भाषण प्रतियोगिता में भूमि प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
पोस्टर एवं भाषण प्रतियोगिता में भूमि प्रथम
विज्ञापन

बिजनौर। कृष्णा कॉलेज ऑॅफ लॉ में अंर्तराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में भाषण एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें महिला अधिकारों पर विधिक साक्षरता प्रदान की गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य लॉ कॉलेज परवेज अहमद खाँ एवं विभागाध्यक्ष प्रदीप कुमार राठौर ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन व चरणों में पुष्प अर्पित करके किया। छात्र-छात्राओं ने पोस्टर के माध्यम से महिलाओं के अधिकारों के प्रति जागरूकता एवं समाज में महिलाओं की स्थिति पर प्रकाश डाला। भाषण प्रतियोगिता में थीम ‘चुनौती के लिए चुनें’ पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

पोस्टर प्रतियोगिता में भूमि अग्रवाल ने प्रथम, सबा नूर ने द्वितीय एवं भारत अग्रवाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। भाषण प्रतियोगिता में भूमि अग्रवाल ने प्रथम, प्राची ने द्वितीय एवं अलनिशा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में प्रवक्ता पूनम गुप्ता, डा. सोमा एवं मीनाक्षी रहीं। कार्यक्रम का संचालन प्रवक्ता एमए खान ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सहायक प्रवक्ता विशाल विक्रम सिंह, सुरेश कुमार, कंचन, ज्योति का योगदान रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें