फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा के पानी से हुआ गांव फतेहपुर सभाचंद में भूमि कटान

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगा के पानी से हुआ गांव फतेहपुर सभाचंद में भूमि कटान
विज्ञापन

मंडावर। गंगा के पानी के बहाव ने गांव फतेहपुर सभचंद की भूमि में कटान कर दिया है। तहसीलदार धर्मेंद्र सिंह ने खादर के गांवों में गंगा की धारा देखी। तहसीलदार ने अफसरों को रिपोर्ट देने की बात कही है।
विज्ञापन

तहसीलदार धर्मेंद्र सिंह ने सोमवार को कुंवर चतरपुर भोज उर्फ कोहरपुर, मीरापुर खादर व फतेहपुर सभाचंद में गंगा की धारा को देखा। फतेहपुर सभाचंद के पास कटान हो रहा है। फतेहपुुर सभाचंद के किसानों ने तहसीलदार को बताया कि गंगा तेजी से कटान करते हुए गांव की ओर बढ़ रही है। रविवार रात में ही गंगा गांव की करीब आठ से दस मीटर तक कटान कर चुकी है। गांव वालों का कहना है कि अगर ऐसे ही कटान होता रहा तो गंगा बहुत जल्द गांव को अपनी जद में ले लेगी। किसान हमेशा के लिए अपनी जमीनों से हाथ धो बैठेंगे। गंगा की धारा की वजह से हर साल उन्हें नुकसान झेलना पड़ रहा है। तटबंध बनाने का काम सालों से फाइलों में ही अटका हुआ है। तहसीलदार ने बताया कि पूरी स्थिति से अधिकारियों को अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें