फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: सेमीफाइनल में पहुंची लालपुरमान और रायपुर की टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
नांगलसोती। सौफतपुर स्पोर्ट्स अकादमी में चल रहे प्रदेश स्तरीय डे-नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में लालपुरमान और रायपुर की टीमों ने अपने-अपने मैच जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। बुधवार को दो सेमीफाइनल और उसके बाद फाइनल मैच खेला जाएगा।
विज्ञापन

सोमवार की रात अंपायर मिथुन कुमार और देवेंद्र सिंह की देखरेख में अंतिम तीन क्वार्टर फाइनल मैच खेले गए। पहला मैच राजपुर और रायपुर-बी टीम के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए राजपुर की टीम ने निर्धारित आठ ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर मात्र 31 रन ही बना सकी।
रायपुर-बी के गेंदबाज बजाज ने तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए रायपुर-बी की टीम ने पांचवें ओवर में लक्ष्य प्राप्त कर लिया। दूसरा मैच लालपुरमान और नंगला की टीम के बीच छह-छह ओवर का खेला गया। टॉस जीतकर लालपुरमान टीम ने पहले बल्लेबाजी करते छह ओवर में छह विकेट पर 47 रन बनाए।
विज्ञापन

साकिब ने 19 रनों का योगदान दिया। नंगला टीम के गेंदबाज मुकुल ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए नंगला की टीम छह ओवर में चार विकेट के नुकसान पर मात्र 15 रन ही बना सकी। लालपुरमान के साकिब ने दो विकेट लिए। अच्छे प्रदर्शन पर साकिब को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
अंतिम क्वार्टर फाइनल मैच शादीपुर और रायपुर-ए की टीमों के बीच खेला गया। इसमें रायपुर-ए ने जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। टूर्नामेंट आयोजक कपिल राणा ने बताया कि सेमीफाइनल में लालपुरमान, हरचंदपुर, रायपुर-ए और रायपुर-बी टीम ने प्रवेश किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें