नगीना में पीएनबी में बैकिंग कार्यों को जानकारी लेते लाला राधेश्याम इंटरनेशनल अकादमी रायपुर साद?
- फोटो : BIJNOR
बैंकिंग कार्यों की बारीकी समझी
नगीना। लाला राधेश्याम इंटरनेशनल अकादमी रायपुर सादात के विद्यार्थियों ने शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रम के अंतर्गत स्थानीय पंजाब नेशनल बैंक शाखा में पहुंचकर बैंकिंग कार्यों को बारीकी से समझा।
रोहित कुमार के निर्देशन में अकादमी के प्राइमरी वर्ग के छात्र-छात्राओं ने पीएनबी की शाखा में पहुंचकर शाखा प्रबंधक आशा राम सिंह से वार्ता की। शाखा प्रबंधक ने स्कूली छात्र छात्राओं को बैंकिंग कार्यों के बारे में विस्तार से समझाया। उन्होंने विद्यार्थियों को चेक बुक, विद्ड्रॉल फार्म, डिपॉजिट फॉर्म, नेट बैंकिंग, लोन सुविधा, सेविंग एवं करंट अकाउंट के बारे में जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को बैंकिंग सुविधाओं के बारे में बताने के अलावा आज की जिंदगी में बैंकिंग व्यवस्था की उपयोगिता और अनिवार्यता पर भी प्रकाश डाला। अकादमी प्रबंधक संजीव अग्रवाल एवं प्रधानाचार्य अंजू अग्रवाल ने कहा कि शैक्षिक भ्रमण से छात्र-छात्राओं में ज्ञान का संचार होता है तथा उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।