मंडावली थाने में शांति समिति की बैठक लेते एसपी सिटी लक्ष्मी निवास मिश्र और एसडीएम संगीता।
- फोटो : NAZIBABAD
सद्भाव के साथ मनाएं होली पर्व
नजीबाबाद। एसपी सिटी और एसडीएम ने मंडावली थाने में आयोजित शांति समिति की बैठक में होली का पर्व परस्पर मैत्री भाव के साथ मनाने की सलाह दी। एसपी सिटी लक्ष्मी निवास मिश्र ने कहा कि त्योहार सर्वधर्म समभाव के प्रतीक होते हैं। उन्होंने सद्भाव के साथ होली मनाने की सलाह दी। एसडीएम संगीता ने रंगों का पर्व शालीनता से मनाने, एक दूसरे के भावनाओं को सम्मान देने की सलाह दी। थाना प्रभारी संदीप त्यागी की उपस्थिति में आयोजित शांति कमेटी की बैठक में सीओ प्रवीन कुमार सिंह ने होली पर्व पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम की जानकारी दी। शांति समिति की बैठक में रामशरण सिंह, रामकुमार, महेंद्र, कलवा चौधरी, गुलशन, संजीव गुर्जर, विक्रम सिंह, ब्रह्मपाल सिंह, साबुद्दीन, नईम अहमद ने विचार व्यक्त किए।