फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद घर से लाखों की नकदी, आभूषण चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बंद घर से लाखों की नकदी, आभूषण चोरी
विज्ञापन

जलालाबाद/नजीबाबाद। मोहल्ला कचहरी सराय में बीती रात चोरों ने एक बंद घर के ताले तोड़कर लाखों की नकदी और सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। घटना के दिन पूरा परिवार चांदपुर के गांव वास्टा गया हुआ था।
मेरठ-पौड़ी हाइवे से सटे जलालाबाद के मोहल्ला कचहरी सराय निवासी मो. रिजवान 31 दिसंबर को परिवार सहित अपनी ससुराल चांदपुर के गांव वास्टा गया हुआ था। रविवार की रात चोरों ने घर के मुख्य गेट ताला तोड़ा, लेकिन सेंट्रल लॉक लगा होने के कारण चोर अंदर प्रवेश नहीं कर सके। चोरों ने मुख्य गेट पर लगे सीसीटीवी कैमरे पर कपड़ा डाला और उसके बाद रेलवे लाइन की दिशा से दूसरे घर का ताला तोड़कर छत के रास्ते से घर में प्रवेश किया। चोरों ने घर की सभी अलमारियां खंगाली और करीब साढ़े चार लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और एक लाख, 75 हजार की नकदी चोरी कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

पड़ोस मे रहने वाले रिजवान के बड़े भाई मो. अशवाक ने सोमवार को गेट खुला हुआ और टूटे हुए ताले देखकर रिजवान को घर में चोरी की सूचना दी। रिजवान ने घर पहुंचकर सीसीटीवी कैमरे देखे। दो कैमरों में चोरों की गतिविधियां कैद हो गईं। अंधेरा होने के कारण कैमरों की फुटेज में चोरों का चेहरा साफ दिखाई नहीं दिया। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें