कुपोषण नियंत्रण के लिए पूरक पोषाहार का वितरण।
- फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में नगरपालिका के वार्ड 19 मोहल्ला रांघणान में डीपीओ दीप्ति भार्गव की देखरेख में पुष्टाहार वितरित किया गया। इस मौके पर कुपोषण के लिए चलाए जा रहे अभियान के बारे में भी विस्तार से चर्चा की गई।
डीपीओ ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों पर कुपोषण को समाप्त करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने नगर के लोगों से इस अभियान में सहयोग करने पर जोर दिया। उन्होंने विभाग द्वारा चलाए जाने वाले कार्यक्रमों के बारे में भी जानकारी दी।
आंगनबाड़ी सुपरवाइजर पुष्पा रानी ने कहा कि कुपोषण मुक्त समाज के निर्माण में आंगनबाड़ियों की अहम भूमिका है। सुपरवाइजर भावना भारद्वाज, सभासद इस्तेखार, फारूख, जीनत, रजिया आदि मौजूद रहे।