फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: कोतवाली देहात-परिणय सूत्र में बंध गए 357 जोड़े

Tue, 19 Nov 2024 01:28 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली देहात। विकासखंड की ग्राम पंचायतों से संबद्ध 357 वैवाहिक जोड़े सोमवार को परिणय सूत्र में बंधे। इस अवसर पर 197 हिंदू जोड़ों का विवाह तथा 160 मुस्लिम जोड़ों का निकाह हुआ।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत रायपुर सादात स्थित एक बैंक्वेंट हॉल में सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रहे सुशांत सिंह विधायक बढ़ापुर ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए। सभी लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। इस दौरान 197 हिंदू जोड़ों ने फेरे लिए। जबकि 160 मुस्लिम जोड़ों का निकाह करवाया गया। कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी मनवीर सिंह, अरविंद गहलौत, पंकज चौहान, भूपेंद्र सिंह, सुरेन्द्र सिंह, राजवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें