फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोराना संक्रमण दर बढ़कर 3.4 प्रतिशत हुई

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। जिले में कोरोना संक्रमण बढ़ता जा रहा है। जनवरी में कोरोना संक्रमण दर बढ़कर करीब 3.4 प्रतिशत हो गई है। यानी जनवरी में जांच कराने वाले हर 100 में से तीन से अधिक लोगों को कोरोना की पुष्टि हुई है। कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने और मास्क लगाने की अपील की जा रही है।
विज्ञापन

दिसंबर तक जिले में कोरोना मरीजों की संख्या दस से ऊपर नहीं आ रही थी। लेकिन जनवरी में ये ग्राफ बढ़कर सैकड़ों में पहुंच गया है। आए दिन कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। जब जिले में दिसंबर में कोरोना मरीज मिलने शुरू हुए थे तो संक्रमण की दर .10 प्रतिशत थी। यानी जांच कराने वाले एक हजार में एक व्यक्ति को ही कोरोना निकलता था। करीब दस दिन पहले संक्रमण दर 1.5 प्रतिशत हुई थी। कोरोना के मरीज अब बड़ी संख्या में निकल रहे हैं। अब यह दर भी बढ़कर 3.4 तक हो गई है।
जिले में कुछ दिनों में कोरोना की स्थिति
दिन मरीज
11 जनवरी 87
12 जनवरी 96
13 जनवरी 99
14 जनवरी 182
15 जनवरी 146
16 जनवरी 77
17 जनवरी 226
नोट:आंकड़े स्वास्थ्य विभाग से लिए गए हैं।
गाइडलाइन का पालन करके रोकें संक्रमण
सीएमओ डॉ.विजय कुमार गोयल के अनुसार गाइडलाइन का पालन करके ही कोरोना संक्रमण को रोका जा सकता है। लोग हर हाल में भीड़ में जाने से बचें और मास्क लगाकर ही घर से बाहर निकलें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें