फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बादशाह ने कोई भी वादा पूरा नहीं किया : आजम

Mon, 04 Jul 2016 12:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
सपा के आयोजित समारोह को संबोधित करते काबीना मंत्री आजम खां। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजनौर में सूबे की सपा सरकार के कद्दावर मंत्री आजम खां ने कहा कि देश का बादशाह झूठ बोलता है। बादशाह ने अपना कोई भी वादा पूरा नहीं किया। झूठ बोलने वाला राजा नहीं ठग है। उन्होंने सभी धर्मों के लोगों को नसीहत दी कि वह अपने रिश्तों को कायम रखे। क्योंकि दंगा करने व कराने वाले किसी के नहीं होते हैं। आजम खां ने कहा कि उन्हें पाकिस्तान भेजने की जो बात कही जाती है,  उससे उन्हें बेहद दुख होता है।  
विज्ञापन

रविवार को बिजनौर के कुंवर सत्यवीरा इंजीनियरिंग कॉलेज में विधायक रुचिवीरा की ओर से आयोजित ई- रिक्शा वितरण समारोह में आजम खां ने कहा कि देश में औरत को वह हक नहीं मिल रहा, जो उन्हें मिलना चाहिए। दुनियाभर में औरतों की हालत बेहद खराब है। औरतें सुबह से शाम तक नौकरी पर जाती है और बच्चों को पालती है। उन्होंने कहा कि ऐसे भी तर्जुबे हैं कि तवायफ भी खानदानी औरत बन गई ओर अपना घर चला रही है। आजम खां ने कहा कि अगर घर का मुखिया खराब है, तो उसकी औलाद भी अच्छी नहीं होगी। बाप कातिल है तो बेटा जरूर बदमाश होगा। उन्होंने कहा कि देश का बादशाह झूठा है वह देख को बर्बाद कर रहा है। बादशाह ने गरीबों के खाते में 15 से 20 लाख रुपये पहुंचाने की बात कही, पर किसी के खाते में एक भी पैसा नहीं आया। चाय बेचने की बात कहने वाले बादशाह ने सूट भी इतना महंगा पहना कि कोई मुगल बादशाह भी नहीं पहन सकता। ये हाल हमारे देश के बादशाह का है। 
आजम खां ने कहा कि जब लोकतंत्र की बुनियाद टेढ़ी होगी, तो इमारत कैसे अच्छी होगी। आजम ने कहा कि उन्हें मुजफ्फरनगर का दंगाई साबित किया गया। जांच में उनका कोई नाम नहीं आया। जिसने दंगा कराया उसे लोकसभा भेज दिया गया। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह का नाम लिए बिना कहा कि बडे़ सिर वाले जो देश को तोड़ रहे हैं वह  केंद्र की सरकार को चला रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश के  बादशाह ई - रिक्शा  के नाम पर व्यापार कर रह हैं।  बादशाह ने  नोएडा में  दो लाख की ई रिक्शा दी है । यह रिक्शा अपने दोस्त से खरीदकर दी है। दो प्रतिशत ब्याज भी लगाया गया है।  
विज्ञापन

आजम ने कहा कि  उन्होंने पहले किस्त में 600 करोड़ की ई रिक्शा दी। अगली सरकार बनने पर कोई पैरों से  रिक्शा चलाता नहीं मिलेगा। सभी के पास मोटर वाली रिक् शा होगी। आजम खां ने कहा कि  केंद्र की भाजपा सरकार में ढाई गुना गाय के मांस का आयत बढ़ा है। देश के पांच से लेकर दस सितारा होटल तक में  खुलेआम गाय काटी जा रहा है। अगर ये बात गलत हो तो वह अपने हाथ कहीं अंगुली कटवा देंगे। आजम खां ने कहा कि उन्हें जब पाकिस्तान की बात  कही जाती है, तो दिल दुखता है। उन जैसे सच्चे देश भक्त के बारे में  इस तरह की बातें की जाती है। इस मौके पर 427 ई - रिक्शा बांटी गई। समारोह में विधायक रुचिवीरा,  नईमुलहसान , रफी सैफी , सपा जिलाध्यक्ष अनिल यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष उदयनवीरा, पूर्व सांसद यशवीर सिंह,  रफी सैफी ,जमील अहमद  अंसारी,  नीलू चिकारा, जुगल किशोर, नगीना  के चेयरमैन खलीलुर्रहमान, खुशनूदखां  आदि ने विचार  व्यक्त किए। संचालन गयूर आसिफ ने किया।

केवल भाजपा पर साधा निशाना 
सत्यवीरा कॉलेज में आए आजम खां ने केवल भाजपा पर ही निशाना साधा। बाकी किसी दल के बारे में एक शब्द भी नहीं कहा। आजम के निशाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व अमित शाह रहे। आजम ने नरेंद्र मोदी का केवल एक बार नाम लिया। बाकी भाषण में प्रधानमंत्री को बादशाह व राजा कहते रहे। सब इस बात को  लेकर हैरत में रहे कि आजम ने बसपा व कांग्रेस के बारे में एक शब्द भी क्यों नहीं कहा। दोनों दलों पर आजम की चुप्पी क्यों रही?  मोदी व अमित शाह पर  आजम खां अपने सियासी बाण दागते रहे।  
योगा भी धर्म हुआ
आजम खां ने कहा कि अब योगा का भी धर्म हो गया। योगा भी हिंदू हो गया। करोड़ों की तादाद में मुस्लिम योग करते हैं। योग के साथ कई चीज लगा दी गई हैं।  
राज्यपाल पर तीखे प्रहार
आजम खां ने राज्यपाल रामनाइक पर भी निशाना साधा। कहा कि उनके द्वारा मेयरों  के खिलाफ लाए कानून पर राज्यपाल ने इसलिए मोहर नहीं लगाई, क्योंकि भाजपा के कई मेयर जेल जा सकते थे। आजम ने कहा कि  उन्होंने भी  अयोध्या के मामले में कोर्ट के आदेश का पालन करने की बात कही। रामनाईक अयोध्या जाकर राम का भव्य मंदिर बनाने की बात कह रहे हैं, क्या उन्हें ऐसा कहना चाहिए थे। 
जमी रही भीड़ 
बारिश के चलते भी आजम खां को सुनने आए लोगों का जोश कम नहीं हुआ। ये  सुबह से ही सत्यवीरा कालेज में आने शुरू हो गए थे। भारी बारिश में ये लोग कॉलेज के कमरों में रहे। बाकी समारोह में कुर्सियों पर जमा रहे। आई भीड़ का देख आजम बेहद खुश रहे। विधायक रुचि वीरा ने भी उतनी भीड़ के  समारोह में आने का कई बार जिक्र किया। 

पंप सेट से निकाला  पानी 
बारिश की वजह से वीरा कॉलेज में जगह-जगह पानी भर गया था। नगर पालिका  की ओर से तीन पंप सेट लगवाकर पानी को निकाला गया। बारिश की वजह से बांटने को आई ई रिक्शा में भी पानी भर गया। वे स्टार्ट नहीं हो पा रही थी। दूसरी ई-रिक्शा बांटने काे  मंगाई गई। 
बटन दबाकर योजना का लोकापर्ण 
 मंत्री आजम खां ने जिले भर की नगर  पालिका व डूडा से जुड़ी 127 करोड़ की  योजना का सत्यवीरा  कॉलेज में  बटन दबाकर लोकापर्ण किया। विधायक रूचि वीरा, सीडीओ इंद्रमणि त्रिपाठी ,डूडा के सहायक परियोजना अधिकारी धनप्रकाश समेत तमाम अधिकारी व नेता रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें