घटना के बाद तीनों भाई फरार हो गए। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। वह दीपक को निजी चिकित्सक के यहां लेकर जा रहे थे, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेने की कोशिश की तो परिजन भड़क गए। शव उठाने को लेकर उनकी पुलिस से तीखी नोकझोंक हुई।
परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर आरोपियों को गिरफ्तार करने व क्षेत्र में चल रहे कच्ची शराब के धंधे को बंद कराने की मांग की। सीओ सिटी कुलदीप गुप्ता व शहर कोतवाल राजेश सोलंकी मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को समझाबुझाकर जाम खुलवाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
दीपक अपने चार भाइयों में दूसरे नंबर का था। घटना की मृतक की मां केला देवी ने रवीश, मुकेश व शशि तीनों भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी है। शहर कोतवाल राजेश सोलंकी के मुताबिक आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस टीम लगा दी है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/