फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव जहानाबाद में मोर मारकर जंगल में दबाया

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव जहानाबाद में मोर मारकर जंगल में दबाया
विज्ञापन

गंज दारानगर (बिजनौर)। गांव जहानाबाद में राष्ट्रीय पक्षी मोर की हत्या करके उसे जंगल में दबा दिया गया। पुलिस व वन विभाग की टीम ने मोर के अवशेष को जमीन से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। इस मामले में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। जबकि एक फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

गांव जहानाबाद में प्रतिदिन एक मोर जंगल से आकर लोगों के घरों की छत पर बैठता था। ग्रामीणों के मुताबिक यह मोर बच्चों को काट लेता था। इस बात से गांव के कई लोग परेशान थे। पुलिस के मुताबिक तीन दिन पूर्व इरशाद, टीकम सैनी ओर आरिफ ने मोर की हत्या कर दी और छत से नीचे फेंक दिया। आरोपियों ने गुपचुप तरीके से मोर को जंगल ले जाकर गड्ढे में दबा दिया। किसी ने मामले की पुलिस को सूचना दे दी। शुक्रवार को पुलिस गांव में पहुंची और जंगल में जमीन में दबे मोर के अवशेष को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। इरशाद और टीकम को दबोच लिया है। तीसरे आरोपी की पुलिस तलाश की जा रही है। वन विभाग की ओर से इस मामले में वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। डीएफओ डॉ. एम सेम्मारन के मुताबिक आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें