फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हल्दौर ब्लाक का खारी गांव बनेगा माडल गांव

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्दौर ब्लॉक का खारी गांव बनेगा मॉडल गांव
विज्ञापन

बिजनौर। शासन ने हल्दौर ब्लॉक के खारी गांव को मॉडल गांव बनाने का फैसला लिया है। जिले में केवल एक गांव का चयन हुआ है। इसके लिए नौ बिंदुओं पर कार्य योजना बनेगी। मॉडल गांव बनाने की समय सीमा भी तय है। योजना पर जल्द काम शुरू होगा।
विज्ञापन

शासन ने सूबे के 150 गांव को मॉडल गांव बनाने का फैसला लिया है। इनमें जिले के हल्दौर ब्लॉक का एक मात्र खारी गांव का भी चयन किया गया है। जिले की 11 ब्लॉक की 1123 ग्राम पंचायत में करीब 2500 गांव है। मॉडल गांव में स्वास्थ्य, शिक्षा, सफाई, पेयजल, विकास, रोजगार आदि की सुविधाएं मिलेंगी। मॉडल गांव बनाने के लिए नौ प्वाइंट तय किए गए हैं। शासन ने मॉडल गांव बनाने के लिए होने वाले खर्च के पैसे की मदद भी तय कर दी है। सभी तय कार्य छह माह में पूरा करने के लिए कार्य योजना बननी है। डीपीआरओ सतीश कुमार ने बताया कि मुरादाबाद मंडल में नौ गांव तथा जिले में एक गांव का चयन हुआ है। शासन के निर्देश के अनुसार जल्द काम शुरू होगा।
विज्ञापन

ये हैं मॉडल गांव बनने के लिए तय बिंदु
1- सुशासित गांव।
2- साफ व हराभरा गांव।
3- गरीबी मुक्त बेहतर आजीविका वाला गांव।
4- बाल मैत्री गांव।
5- विकास में लैंगिक समानता वाला गांव।
6- पर्याप्त जल वाला गांव।
7- स्वस्थ गांव।
8- सामाजिक रूप से सुरक्षित गांव।
9- गांव में संरचनात्मक ढांचे की उपलब्धता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें