गंगा बेसिन शहरों में मॉडल बनेगी बिजनौर नगर पालिका
बिजनौर। गंगा बेसिन शहरों में बिजनौर नगर पालिका मॉडल बनेगी। इसके लिए प्रोजेक्ट तैयार किया गया है, जिसकी प्रस्तुति लखनऊ में हुई कार्यशाला में दी गई। जिस पर पालिका को प्रशस्ति पत्र भी मिला है। दरअसल, नमामि गंगे के तहत मल और गाद निस्तारण में बेहतर कार्य भी किया जा रहा है।
पालिका बिजनौर के अधिशासी अधिकारी विकास कुमार ने बताया कि हाल ही में लखनऊ में कार्यशाला आयोजित की गई। जिसमें प्रस्तुतिकरण देकर बताया गया कि सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरमेंट के तकनीकी सहयोग से शहर में मल और गाद प्रबंधन के लक्ष्य को प्राप्त कर लिया है। बताया कि सीएसई ने बीस हजार एलडी सह उपचार प्रोजेक्ट स्थापित करने के लिए डीपीआर बनाकर राष्ट्रीय स्वच्छता गंगा मिशन को भेजी जा चुकी है। साथ ही प्रत्येक घर को सीवर लाइन से जोड़ने के लिए जीआईएस मेपिंग भी कराया जाना है। प्रमुख सचिव अमृत अभिताज, नगरीय निकाय निदेशक नेहा शर्मा, सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरमेंट की डायरेक्टर जनरल सुनीता नारायण ने पालिका बिजनौर के अधिशासी अधिकारी विकास कुमार को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।