फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: ईरान में खामनेई की मौत से फूटा गुस्सा, प्रदर्शन

विज्ञापन
नगरसोती की सैदपुरी में खामनेई की मौत पर प्रदर्शन करते क्षेत्रवासी। स्रोत ग्रामीण
विज्ञापन
नजीबाबाद/हल्दौर। ईरान में अयातुल्ला अली खामनेई की मौत से शिया समाज में मातम है। जोगीरम्पुरी दरगाह सहित कई स्थानों पर अमेरिका और इस्राइल के हमले से खामनेई की मौत पर शोक सभाएं आयोजित की गईं।
विज्ञापन

नांगल सोती के सैदपुरी में ईरान के सर्वोच्च नेता की मौत को शहादत बताते हुए लोगों ने अमेरिका और इस्राइल के खिलाफ नारेबाजी की। खामनेई के चित्र के साथ प्रदर्शनकारियों ने उन्हें दो मिनट का मौन रखकर खिराजे अकीदत पेश की। प्रदर्शन में मिसम अब्बास फराज जैदी, मोज्जिज, मौलाना वसी हैदर, शबाहत अब्बास, फैजी जैदी, नायाब जैदी सहित अनेक लोग शामिल हुए।
जोगीरम्पुरी दरगाह पर प्रशासक मौलाना शबाब नकवी, प्रबंधक हुसैन मेहंदी, मौलाना आबिद मेहंदी, चौधरी उरुज आलम, मो. अब्बास, फिरोज नकवी, मोमिन रजा नकवी, नय्यर आदि की उपस्थिति में शिया समाज के लोगों ने अयातुल्ला अली खामनेई की मौत को शहादत बताते हुए रंजो गम का इजहार किया। उन्होंने अमेरिका और इस्राइल के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उसकी नापाक हरकत पर चिंता व्यक्त की। क्षेत्र के गांव श्यामीवाला, नयागांव, मुंडाखेड़ा में भी ईरान में खामनेई के मारे जाने पर रंजो गम का इजहार किया गया।
विज्ञापन

उधर, हल्दौर क्षेत्र के गांव छजुपुरा सादात स्थित इमाम बारगाह में आयतुल्लाह अली खामेनेई की मौत पर शोक सभा का आयोजन हुआ। कुरानखानी व मजलिस कर उन्हें और उनके साथियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। मौलाना मेंहदी अब्बास जैदी ने कहा कि शहादत हार नहीं, बल्कि एक जागृति है। उन्होंने कहा कि जो लोग खुदा की राह में कुर्बान होते हैं, उन्हें मृत नहीं समझना चाहिए।
मौलाना जैदी ने कहा कि जुल्म के आगे समझौता नहीं करना और विपरीत परिस्थितियों में भी इज्जत व सिद्धांतों की रक्षा करना खामेनेई व्यक्तित्व की विशेषता रही।
सभा के अंत में देश-दुनिया में अमन, शांति और इंसाफ के लिए दुआ की गई। इस मौके पर मोहम्मद रजा, नायाब हैदर, मोहम्मद अब्बास, शमशाद हुसैन, कलीम हैदर, शाही वास्ती, आफाक हुसैन, रईस हैदर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें