फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: खालसा क्लब अफजगढ़ ने मीरीपीरी को हराकर जीती ट्राॅफी

Mon, 27 Feb 2023 11:55 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
- कबड्डी प्रतियोगिता के दूसरे दिन चार प्रदेशों की छह टीमों ने किया प्रतिभाग
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
अफजलगढ़। गांव प्रेमपुरी में कार सेवा भूरी वाले बाबा के डेरे पर बाबा दीप सिंह जी के जन्मोत्सव पर चल रहे तीन कार्यक्रम के दौरान दूसरे दिन कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें चार प्रदेशों की कई टीमों ने भाग लिए। खालसा क्लब अफजलगढ़ ने फाइनल में मीरीपीरी को हराकर ट्राॅफी पर कब्जा किया।
सोमवार को कबड्डी टूर्नामेंट में पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश की छह टीमों ने भाग लिया। सेमी फाइनल मैच मीरीपीरी अगवानपुर व अजायब सिंह बरनाला के बीच खेला गया। जिसमें अजायब सिंह बरनाला को 26 व मीरीपीरी अगवानपुर को 50 अंक प्राप्त मिले। मीरीपीरी 24 अंकों से विजय प्राप्त कर फाइनल में पहुंची। दूसरा सेमी फाइनल सुरसिंह पंजाब व खालसा क्लब अफजलगढ़ के बीच खेला गया। जिसमें सुरसिंह पंजाब को 28 व खालसा क्लब अफजलगढ़ को 46 अंक मिले। खालसा क्लब अफजलगढ़ 18 अंक अधिक प्राप्त कर फाइनल में पहुंचा।
विज्ञापन

फाइनल मैच मीरीपीरी खालसा अगवानपुर व खालसा क्लब अफजलगढ़ के बीच खेला गया। जिसमें मीरीपीरी अगवानपुर को 38 अंक तथा खालसा क्लब अफजलगढ़ को 42 अंक मिले। खालसा क्लब अफजलगढ़ ने 4 अंकों की बढ़त बनाकर ट्राॅफी पर कब्जा कर लिया। जबकि सुरसिंह पंजाब तीसरे स्थान पर रही। आयोजकों बाबा जग्गा सिंह की ओर से प्रथम टीम को एक लाख रुपये, द्वितीय टीम को 71 हजार व तृतीय टीम को 50 हजार पुरस्कार दिया गया। प्रतियोगिता के दौरान पंजाब से आए मिंटू बाजवा व छिंदा सिंह ने मैच का वर्णन किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर पर बाबा कश्मीर सिंह, बाबा जग्गा सिंह, बाबा छिंदा सिंह, सर्वजीत सिंह शब्बा, जसवंत सिंह, हरप्रीत सिंह शेरो, गुरराज सिंह समरा, निर्मल सिंह, धन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें