फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलितों-पिछड़ों के उत्थान को संघर्ष करें : चंद्रशेखर

Mon, 27 Feb 2023 11:47 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
नींदडू के गांव बसेड़ा खुर्द में सभा को संबोधित करते आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रश
विज्ञापन
- आजाद समाज पार्टी के ओर से रविदास धर्मशाला में हुआ सभा का आयोजन
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
नींदडू। आजाद समाज पार्टी की सभा में दलितों एवं पिछड़ा वर्ग के लोगों के उत्थान व अधिकार प्राप्ति के लिए उनसे एकजुट होने का आह्वान किया गया। सोमवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने बसेड़ा खुर्द में रविदास धर्मशाला के प्रांगण में आयोजित सभा में कार्यकर्ताओं से दलितों तथा पिछड़ा वर्ग के उत्थान के लिए संघर्ष करने को कहा।
उन्होंने कहा कि हमें अपने अधिकारों की लड़ाई के लिए तन, मन धन से तैयार रहना होगा। हमें पार्टी को मजबूत करने के लिए सक्रिय रूप से सहयोग करना होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता सगवा सिंह, संचालन नेमीपाल सिंह ने किया। सभा में हरि सिंह, अरुण कुमार, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष मलिक जफर अर्शी, सनी कुमार, नीरज कुमार व जसवीर सिंह समेत कई पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभा में मटोरा दरगाह, मटोरा मान, पाडली मांडू, भटियाना खुशहालपुर, ऊमरी, भवानीपुर तरकौला आदि गांवों के लोगों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आजाद ने मनकुआं गांव में भी कार्यकर्ताओं की सभा को संबोधित किया। इससे पूर्व चंद्रशेखर आजाद के नींदडू पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने एसबीआई के सामने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें