फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खैर की लकड़ी से लदा ट्रक पकड़ा

Tue, 14 Jun 2016 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
विज्ञापन
पकड़ी गई खैर की लकड़ी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजनौर के नजीबाबाद में वन विभाग की के कारण लकड़ी माफिया कीमती वृक्षों को काट रहे हैं। खैर के कीमती लकड़ी से भरा मिनी ट्रक क्षेत्रवासियों के दबाव के बाद पकड़ा गया। वन विभाग की ओर से ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


साहनपुर और राजगढ़ रेंज में वन अधिकारियों की उदासीनता और मिलीभगत से वनों का तेजी से कटान हो रहा है। क्षेत्रवासियों की सूचना पर वन विभाग एवं पुलिस ने साहनपुर रेंज के नानूवाला क्षेत्र से खैर की लकड़ी से भरा मिनी ट्रक पकड़ा। इस ट्रक के साथ गांव भटपुरा फतेहपुर सहारनपुर निवासी चालक सुभान अली को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।

वन विभाग के रेंजर जेएन सिंह की ओर से चालक खिलाफ आईपीसी की धारा 379/411 और फोरेस्ट एक्ट की धारा 26 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया। मिनी ट्रक में दस क्विंटल से अधिक खैर की लकड़ी पकड़ी गई। साहनपुर और राजगढ़ रेंज में रोजाना बड़े पैमाने पर वन संपदा का दोहन हो रहा है। रात के अंधेरे में लकड़ी माफिया कीमती वृक्षों को रातों रात ठिकाने लगा देते हैं।
विज्ञापन

उधर, डीएफओ पीके राघव ने बताया कि वन संपदा की सुरक्षा के लिए रेंज अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि रात में गश्त बढ़ाई         जा रही है। वन संपदा से खिलवाड़ करने वाले के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें