फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केन कैरियर सॉफ्ट टूटने धामपुर चीनी मिल दो दिन से बंद, किसानों में उबाल

विज्ञापन
विज्ञापन
केन कैरियर सॉफ्ट टूटने मिल दो दिन से बंद
विज्ञापन

धामपुर। धामपुर चीनी मिल की मंगलवार को अचानक केन कैरियर सॉफ्ट टूट गई। सॉफ्ट के टूटने से बुधवार को चीनी मिल दूसरे दिन भी पूरे समय बंद रही, जिससे किसानों में उबाल है। किसानों का कहना है कि 24 घंटे बीतने के बाद भी टूटी सॉफ्ट को अभी तक नहीं बदला जा सका है। चीनी मिल गन्ना जीएम आजाद सिंह ने बुधवार देर रात तक चीनी मिल के चालू होने की उम्मीद जताई है। किसानों से सहयोग की अपेक्षा की है।
विज्ञापन

बताया गया है कि धामपुर चीनी मिल मंगलवार से केन कैरियर सॉफ्ट के टूटने के कारण बंद है। टूटी सॉफ्ट को ठीक करने को मिल के सभी इंजीनियर लगे हैं, पर बड़ी सॉफ्ट के टूटा होने से उसे निकाल कर उस स्थान पर दूसरी सॉफ्ट में डालने का प्रयास करने के बाद भी समय लग रहा है। दो दिन से मिल के बंद हो से किसान परेशान हैं। टूटी केन कैरियर सॉफ्ट को बदलने में समय लग रहे है। इस मामले को लेकर बुधवार को किसान मलकीत सिंह, गजेंद्र सिंह, महीपाल सिंह, हरिराज सिंह मिल के गन्ना जीएम से मिले और मिल को जल्द चालू कराने की मांग की। उधर, गन्ना जीएम आजाद सिंह का कहना है कि सॉफ्ट के टूट जाने के बाद मिल की ओर से किसानों को मैसेज भेज कर अवगत करा दिया था। किसानों को बता दिया गया है कि मिल के ठीक होने के बाद ही गन्ना लेकर आएं। उम्मीद है कि मिल बुधवार देर रात तक चल जाएगी। मिल के इंजीनियरों ने आई खराबी को दूर करने में लगे हैं। गन्ना विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने अपने अपने क्षेत्रों में जाकर किसानों को गन्ना आपूर्ति कराने से फिलहाल रुकवा रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें