फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदू-मुस्लिम रखें दिलों के रिश्ते

Sun, 12 Feb 2017 11:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
बिजनौर में बीआईसी के मैदान में सपा की चुनावी जनसभा को संबोधित करते कबीना मंत्री आजम खां। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजनौर में  प्रदेश के कबीना मंत्री मोहम्मद आजम खां ने कहा कि हिंदू मुस्लिम की नफरत से देश का भला होने वाला नहीं है। दोनों दिलों के रिश्ते रखें। हिंदू-मुस्लिम का रिश्ता कायम नहीं रहा तो दोनों को नुकसान होगा। मुसलमानों को कम और हिंदुओं को ज्यादा नुकसान होगा। क्योंकि हिंदुस्तान हिंदुओं का है।
विज्ञापन

बिजनौर इंटर कॉलेज में सपा विधायक रुचिवीरा के समर्थन में आयोजित चुनावी जनसभा में आजम खां ने कहा कि नफरत के दरवाजे बंद होने चाहिए। जिसने चाहा मार दिया, घर जला दिया। मुजफ्फरनगर हो, दादरी हो या बिजनौर हो। आपस में हिंदू-मुस्लिमों को दिलों के रिश्ते रखने चाहिए। आज चुनाव जीतने व वोट लेने के लिए भाई सगे भाई का कत्ल कर रहा है। एक इंसान दूसरे की जान ले रहा है। जान एक की जाती है, खामियाजा को सबको भुगतना पड़ता है। उन्होंने कहा कि हिंदू-मुस्लिमों में फर्क सिर्फ इतना है कि मुस्लिम मादरे वतन व हिंदू भारत माता की जय बोलते हैं। देश में गंगा और गाय को लेकर मुसलमानों के खिलाफ माहौल बनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री उनको पिल्ला और उनके एक मंत्री कुत्ता कहते हैं। क्या यही उनकी तहजीब है। एक साध्वी के मुंह से प्यार की जगह रामजादे और हरामजादे के बोल निकल रहे हैं। अगर सभी अपने हाथ में पत्थर उठा लेंगे तो दुनिया खत्म हो जाएगी। 
उन्होंने कहा कि देश के बादशाह की पत्नी दर-बदर ठोकर खा रही है। बादशाह अपनी पत्नी को ही इंसाफ नहीं दिला सके तो वे बेटियों के बारे में कैसे बोल सकते हैं। उन्होंने कहा कि देश में गाय, भैंस, बकरा, मुर्गा कटने पर रोक लगनी चाहिए। नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद से बीफ का निर्यात ढाई गुना बढ़ गया है। बादशाह की कोठी से 300 मीटर दूर एक होटल में बाकायदा बीफ का रेट लिखा होता है। वे समझते थे कि विदेशों को बीफ निर्यात करने वाला कोई मुस्लिम होगा, जिसकी बहुत बड़ी दाढ़ी होगी, लेकिन बाद में पता चला कि बीफ के सबसे बड़े कारोबारी जैन साहब हैं।
विज्ञापन

आजम ने कहा कि मोदी सरकार में अच्छे दिन केवल अडाणी, अंबानी और विजय माल्या के आए हैं। खुद को फकीर बताने वाले बादशाह ने दो साल में 80 करोड़ के कपड़े पहने हैं। टीवी की खबर के लिए अपनी 95 साल की मां को बादशाह ने लाइन में लगा दिया। अगर उनकी मां होती तो वे बच्चों को बिलखता छोड़ देते, लेकिन मां को लाइन में नहीं लगाते। उन्होंने महाकुंभ का इतना भव्य आयोजन कराया कि अमेरिका तक में सराहा गया। अब अर्द्धकुंभ का आयोजन भी वही कराएंगे।

मायावती और शाही इमाम से किया सावधान
उन्होंने कहा कि मायावती ने कट्टरपंथी मुसलमानों को सबक सिखाने के लिए मेरठ में अपना वोट बीजेपी को ट्रांसफर करने के बारे में कह दिया। दिल्ली की जामा मस्जिद के शाही इमाम बिकाऊ माल हैं। वो बसपा के नाम पर भाजपा के लिए वोट मांग रहे हैं। 20 दिन पहले शाही इमाम मुलायम सिंह और अखिलेश में दोस्ती कराकर खुद रसगुल्ले और पकौड़ी खा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें