लक्ष्य प्राप्त करने के लिए छात्राएं प्रयासरत रहें
धामपुर। एसबीडी महिला महाविद्यालय धामपुर में औद्योगिक अकादमिक एकीकरण, कौशल विकास प्रकोष्ठ, कैरियर काउंसिलिंग एवं गाइडेंस प्रकोष्ठ की ओर से खेलकूद, योग एक रोजगार परक शिक्षा पर परिचर्चा का आयोजन किया गया।
शुभारंभ प्राचार्या डा. अर्चना सिंह, मुख्य अतिथि जमाल शाकिब (इंटरनेशनल स्कवैश प्लेयर), सौरभ कुमार (स्क्वैश सहायक कोच धामपुर शुगर मिल) व शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष डा. अर्चना ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन, पुष्प अर्पित कर किया। इस मौके पर जमाल शाकिब ने छात्राओं को खेल से संबंधित रोजगार के विषय में जानकारी दी। कहा कि देर कभी नहीं होती आप जब शुरू करेंगे, तभी से आपकी शुरूआत होगी। इसलिए लगातार अपने लक्ष्य के प्रति प्रयत्न करती रहें। शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष डा. अर्चना ने महाविद्यालय से राष्ट्रीय स्तर तथा अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभागिता की जानकारी दी। उन्होंने स्पोर्ट्स कोटे व रोजगार के विषय में छात्राओं को जानकारी दी।
इस मौके पर डा. अदिति सिंधु, डा. सुरभि शर्मा ने विशिष्ट अतिथि सौरव कुमार को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। संचालन गृहविज्ञान विभागध्यक्ष डा. कनक चौहान ने किया। कार्यक्रम में डा. ललिता शर्मा, डा. रेशू शुक्ल, डा. पायलशर्मा, डा. संजू, डा. रेनू सिंह, डा. पूनम रानी आदि मौजूद रहीं।