फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: काजीपाड़ा किंग्स, रामलीला हीरोज, मिर्दगान की टीमें जीतीं

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिजनौर। नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे दिन तीन मैच खेले गए। इसमें सभी टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया। बृहस्पतिवार को काजीपाड़ा किंग्स, रामलीला हीरोज, मिर्दगान की टीमें विजेता बनीं।
क्लब फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से चल रहे डॉ. भीमराव आंबेडकर टी-10 टूर्नामेंट का बृहस्पतिवार को दूसरा दिन रहा। पहला मैच काजीपाड़ा किंग्स और चहशीरी के बीच खेला गया। इसमें काजीपाड़ा किंग्स की टीम ने 24 रन से जीत दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरा मैच रामलीला हीरोज और फैजी काजीपाड़ा-11 के बीच में हुआ। इसमें रामलीला हीरोज टीम 52 रन विजेता बनी। अंतिम मैच सलारपुर और मिर्दगान के बीच खेला गया, जो बहुत रोमांचक रहा। इस मैच में मिर्दगान ने एक रन से जीत हासिल की।
नागेंद्र सारस्वत ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। टूर्नामेंट कमेटी में साकिब, रईस, जफर आलम, शादाब खान, सारिम, अदनान, नदीम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें