जीबाबाद में नगर से हरिद्वार के लिए जाता कांवड़ियों का वाहन
- फोटो : NAZIBABAD
भोलेनाथ के जयकारों के साथ हरिद्वार पहुंचने लगे कांवड़ियों के जत्थे
नजीबाबाद। महाशिवरात्रि पर्व पर भगवान आशुतोष के जलाभिषेक के लिए कांवड़ियों के जत्थे हरिद्वार पहुुुंचने लगे हैैं। भोले नाथ के जयकारों के साथ नगर से गुजरते कांवड़ियों के माहौल भक्तिमय हो गया।
महाशिवरात्रि पर्व 21 फरवरी हो है। दूरदराज के शिवभक्तों का हरिद्वार पहुंचना शुरू हो गया है। ट्रैक्टर-ट्रॉली आदि वाहनों से शिवभक्तों के जत्थे नगर से गुजरने लगे हैं। भगवान भोले नाथ के भजनों और जयकारों के बीच नगर से गुजरते कांवड़ियों के जत्थे नगरवासियों के लिए आकर्षक का केंद्र रहे। बरेली, शाहजहांपुर, मुरादाबाद, रामपुर, पीलीभीत, काशीपुर, रूद्रपुर सहित दूर-दराज के शिव भक्त शहर से होकर नकलते हैं। शिवभक्तों के जत्थों के हरिद्वार पहुंचने से मार्ग पर सेवार्थ शिविर लगने शुरू कर दिए हैं। सुनील, अमित कुमार, महेंद्र, सुरेश, अंकित गहलौत, राजीव, राहुल का कहना है कि इस बार शिव भक्तों की खस्ताहाल मार्गों से परीक्षा लेंगे। प्रशासन, एनएच और लोनिवि द्वारा खस्ताहाल मार्गों की कोई सुध न लेना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने प्रशासन से खस्ताहाल गड्ढों को समतल कराने की मांग की।