फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बाइक से टकराकर कांवड़िये की मौत, दूसरा घायल

Fri, 01 Aug 2025 12:28 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
अफजलगढ़ (बिजनौर)। राष्ट्रीय राजमार्ग 734 गांव मनोहरवाली के पास बाइक सवार कांवड़िये सुमित (20) की दुर्घटना में मौत हो गई। एक अन्य कांवड़िया घायल हो गया।
विज्ञापन

मुरादाबाद के डिलारी थाने के गांव धारा नंगला निवासी सुमित पुत्र चुन्ना तथा गांव निवासी सतवीर (19) पुत्र प्रेम सिंह हरिद्वार से पैदल कांवड़ लेकर आ रहे थे। अफजलगढ़ थाने के गांव मनोहरवाली स्थित कट के पास बाइक ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में दोनों कांवड़िये गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। वहां चिकित्सक ने सुमित को मृत घोषित कर दिया। सतवीर की गंभीर हालत के चलते प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया। सूचना पर सीओ राजेश सिंह सोलंकी ने बताया कांवड़िये का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। वहीं मृतक के भाई बलवंत सिंह की ओर से अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें