फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा : मार्गों पर बढ़ी शिवभक्तों की भीड़

Mon, 17 Feb 2025 11:34 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
मंडावली के मोटा महादेव भागूवाला बाईपास मार्ग पर कांवड़ ले जाते ​शिवभक्त। (संवाद)
विज्ञापन
मंडावली/नजीबाबाद। महाशिवरात्रि से पहले शिवभक्तों की संख्या बढ़ गई हैं। कांवड़ मार्गाें पर बम भोले के जयकारे गूंज रहे हैं।
विज्ञापन

हरिद्वार से गंगाजल और कांवड़ लाने के बाद शिवभक्तों के लिए पहला पड़ाव मोटा महादेव मंदिर पड़ता है।
मंदिर पर जलाभिषेक के बाद ही कांवड़िए अपने गंतव्य को बढ़ते हैं। सोमवार को सैकड़ों शिभक्त मंदिर पहुंचे और जलाभिषेक के बाद अपने गंतव्य को रवाना हुए। मोटा महादेव मंदिर के पुजारी शशिनाथ ने बताया कि मंदिर पर पहुंचने वाले शिवभक्तों को हर सुविधा मुहैया कराने के इंतजाम कर लिए गए हैं।
उधर, पुलिस प्रशासन भी कांवड़ यात्रा मार्गाें पर अलर्ट है। कांवड़ यात्रा मार्ग के प्रमुख प्वाइंटों पर पुलिसकर्मी तैनात किए गए है। गुलदार प्रभावित क्षेत्रों में पोस्टर लगाने का कार्य पूरा कर लिया है। मंडावली थाना प्रभारी राम प्रताप सिंह ने बताया कि मोटा महादेव मंदिर पर पुलिस कंट्रोल रूम बनाया गया है। मंदिर परिसर और कांवड़ यात्रा मार्ग पर सीसीटीवी कैमरों से भी नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोटा महादेव मंदिर पर लगाया स्वास्थ्य शिविर : मंडावली में स्वास्थ्य विभाग की ओर से मोटा महादेव मंदिर पर कांवड़ियों के लिए स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। डॉ. संदीप ने कांवड़ियों के स्वास्थ्य की जांच कर निशुल्क दवाई दी। सीएचसी प्रभारी डॉ. अंकित कुमार ने बताया कि मंदिर परिसर पर स्वास्थ्य शिविर में 24 घंटे चिकित्सक शिवभक्तों की सेवा के

मंडावली के मोटा महादेव भागूवाला बाईपास मार्ग पर कांवड़ ले जाते शिवभक्त। (संवाद)

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें