सर्वहित समाज के लिए कांशीराम ने तैयार किया प्लेटफार्म
नजीबाबाद। सामाजिक और आर्थिक रूप से पिछड़े समाज के उत्थान के लिए कांशीराम ने जीवन पर्यंत संघर्ष किया। बसपा नेताओं ने कांशीराम के जन्मदिन पर आयोजित संगोष्ठी में ये बात कही।
बसपाइयों की ओर से आयोजित मोहल्ला रम्पुरा में कांशीराम के जन्मदिन पर आयोजित संगोष्ठी में बसपा नेता नरेंद्र रवि ने कहा कि बसपा की स्थापना कर सर्वसमाज हित के लिए राजनैतिक प्लेटफार्म खड़ा किया। उन्होंने पैदल और साइकिल से यात्रा कर बहुजन समाज को उनके अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष में एकजुट किया। बसपाइयों की ओर से अवधेश कुमार, पवन कुमार, रिंकू, मुकेश, अभिषेक कुमार, अनिल कुमार, चिरंजी, बिरजू, नकुल कुमार सहित अनेक वक्ताओं ने विचार व्यक्त किए और कांशीराम के 86 वें जन्मदिन पर उनके चित्र पर माल्यार्पण किया।