अफजलगढ़ के गांव शेरगढ़ में शांतिकुंज की ओर से कलशयात्रा निकालते श्रद्धालु। संवाद
अफजलगढ़। गांव रामनगर शेरगढ़ में शांतिकुंज के तत्वावधान में आयोजित 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ संस्कार महोत्सव एवं पावन पुराण कथा के पूर्व रविवार को गांव में कलशयात्रा निकाली गई।
गांव रामनगर से कलशयात्रा स्व. डॉ. रामगोपाल कौशिक के घर से प्रारंभ हुई। गांव रामनगर, दुलीचंदपुर व शेरगढ़ आदि में विभिन्न मार्गों से होती हुई शेरगढ़ स्थित श्रीराम शर्मा इंटर काॅलेज पहुंचकर संपन्न हुई। कई स्थानों पर कलशयात्रा का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया।
इसके बाद यज्ञशाला में अमरदीप प्रज्ज्वलित किया गया। शांतिकुंज हरिद्वार से आए मुख्य कथावाचक राम तपस्या आचार्य, प्रमोद कुमार पांडेय, अजय सिंह, अर्पित कुमार पांडेय व घनश्याम सिंह ने महायज्ञ प्रारंभ कराया।
कलशयात्रा में मीनाक्षी कौशिक, ममता शर्मा, राजबाला, अंजू देवी, कुसुम चौहान, ममता चौहान, मोनिका, शीतल चौहान आदि शामिल हुई।